- Hindi News
- करंट से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेटे की मौत, पति को भी लगा झटका
करंट से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेटे की मौत, पति को भी लगा झटका
भास्कर न्यूज | पिपलियामंडी (मंदसौर)
करंटसे बुधवार को एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उसके बेटे की मौत हो गई। हादसा पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के सेमली में बाथरूम से लगे लोहे के पाइप पर गीले कपड़े डालने के दौरान हुआ। करंट लगते ही कार्यकर्ता चिल्लाई तो बेटा बचाने दौड़ा आैर वह भी चपेट में गया। दोनों को बचाने के प्रयास में पति को भी शॉक लगा आैर वह कुछ दूर जा गिरा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा सुबह 8 बजे मंदसौर से 21 किमी दूर सेमली में हुआ। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधुबाला पति रामप्रसाद दुबे (48) ने कपड़े धोए और बाथरूम में लोहे के पाइप पर रख दिए। पाइप में करंट था। इससे वह चिपक गई। मां की चीख सुन बेटा हरीश (19) आया अाैर मां को खींचने का प्रयास किया। तो वह भी चिपक गया। दोनों की चीख सुनकर रामप्रसाद दुबे (69) ने दोनों को खींचने का प्रयास किया तो वे झटके से दूर फिंका गए। शेषपेज 4 पर
पाइप से टच हो गया तार
रामप्रसादके भाई गोविंदराम शर्मा का कहना है घर में कुछ दिन पूर्व सीमेंट की चद्दरें लगवाई थीं। आशंका है इसी दौरान बिजली का तार लोहे के पाइप से टच हो गया।
मधुबाला
हरीश