खाद को लेकर 12 को कांग्रेस का आंदोलन
प्रदेशके किसान खाद संकट से परेशान है। निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं हो रहा। कालाबाजारी बढ़ रही है। किसानों की इसी पीड़ा पर भाजपा के जनप्रतिनिधि मौन हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने बताया इस मुद्दे को लेकर 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से कांग्रेसजन किसान गांधी चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।