आधार कार्ड के लिए होगा डोर टू डोर सर्वे
मंदसौर : आधारकार्ड बनाने से वंचित रहे लोगों के डोर टू डोर सर्वे और पंजीयन के निर्देश जारी कर दिए गए है। कलेक्टर संजीवसिंह ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत निकाय कर्मचारी समग्र पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर 14 दिसंबर तक सर्वे पूरा करेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर से आधार पंजीयन का कार्य शुरू होगा जो अगले 20 दिन चलेगा।