- Hindi News
- ब्रेक हटा, विक्रम के बचे पेपर में ‘चैकिंग का जोर’
ब्रेक हटा, विक्रम के बचे पेपर में ‘चैकिंग का जोर’
कॉलेज में परीक्षा का दौर है। विक्रम के एग्जाम सोमवार को दोबारा नए सिरे से शुरू हुए।
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
यहांनकल प्रकरण आए दिन सुर्खियों में रहे। ऐसे में पहले दिन चैकिंग का जोर रहा। तीनों पारियों में पेपर हुए। हालांकि नकल प्रकरण नहीं बना। पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 15 दिसंबर से भोज मुक्त यूनिवर्सिटी की एग्जाम शुरू होने जा रही है। इसमें जिलेभर से रजिस्टर्ड 1550 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। कॉलेज के केंद्र में सप्ताहभर से इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की एग्जाम चल रही है, हालांकि इसमें परीक्षार्थियों की संख्या 200 के भीतर है।
राजीव गांधी पीजी कॉलेज में विक्रम यूनिवर्सिटी की यूजी-पीजी स्तर पर पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर एग्जाम का दूसरा दौर सोमवार से शुरू हुआ। परीक्षा में नगरीय निकाय चुनाव के मतदान और मतगणना कार्यक्रम के चलते बदलाव करना पड़ा था। शेष पेपर अब हो रहे हैं। सोमवार को कॉलेज में तीनों पारियों में पेपर हुए। सुबह 7.30 से 10.30 बजे की पारी में बीएससी प्रथम सेमेस्टर का पेपर हुआ। इसमें बायो टेक्नालॉजी, गणित भूगोल विषय सम्मिलित था। 1611 रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों में 1546 उपस्थित रहे 65 अनुपस्थित रहे। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे की पारी में बीए प्रथम सेमेस्टर में हिंदी साहित्य, स्पेशल इंग्लिश, संस्कृत, मराठी साहित्य, उर्दू साहित्य फंक्शनल इंग्लिश विषय का पेपर हुआ। 867 रजिस्टर्ड में से 845 उपस्थित रहे जबकि 22 परीक्षा देने नहीं आए। दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे की पारी में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के माइक्रो इकॉनामिक्स, फंडामेंटल ऑफ कम्प्यूटर साइंस एंड इनफारमेशन टेक्नालॉजी, इंडियन टैक्स सिस्टम एंड इनकम टैक्स लॉ, बेसिक ऑफ फोरेन ट्रेड, मार्केटिंग कम्युनिकेशन का पेपर हुआ। इसमें 735 रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों में 712 उपस्थित रहे जबकि 23 परीक्षा देने नहीं सके।
गर्ल्स कॉलेज में 11 को वनस्पति शास्त्र का पेपर
11दिसंबर सुबह 7.30 से 10.30 बजे बीएससी प्रथम सेमेस्टर में वनस्पति शास्त्र विषय का पेपर है। पीजी कॉलेज के परीक्षार्थी यह पेपर देने गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र जाएंगे। वहां इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षार्थियों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सामने वाले रास्ते होकर गर्ल्स कॉलेज केंद्र जाना होगा क्योंकि कॉलेज ग्राउंड वाला रास्ता सैनिक भर्ती कार्यक्रम के चलते बंद