महिलाओं ने घेरी नगरपालिका
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
वार्डपांच अभिनंदन नगर की समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिक महिलाओं ने सोमवार को नगरपालिका में हंगामा कर मुख्य द्वार सहित अन्य गेट बंद कर दिए। हंगामे की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नारेबाजी कर रही महिलाएं नपाध्यक्ष को बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। करीब एक बाद सीएमओ पहुंचे जिन्हें महिलाओं ने खरी-खरी सुनाई।
अभिनंदन नगर क्षेत्र के रहवासी एवं महिलाएं सड़क, सफाई और विकास कार्यों की मांग को लेकर दोपहर 1.20 बजे नगरपालिका पहुंची। गेट पर नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता मिलीं और मीटिंग का कहकर निकल गई। इसके बाद महिलाएं कार्यालय पहुंची तो सीएमओ थे और ही कोई अन्य जिम्मेदार। नाराज महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। नपाध्यक्ष से मिलने की मांग पर अड़ी महिलाओं की नपाकर्मियों ने अनदेखी की तो मामला बिगड़ गया। उन्होंने नपा के मुख्य द्वार और अन्य कार्यालयों के दरवाजों को बंद कर दिया। वें नपाध्यक्ष और सीएमओ के कक्ष के सामने धरना देकर बैठ गईं। हंगामे की सूचना पर सिटी कोतवाली से सब इंस्पेक्टर प्रमिला राठौर ब्रजभूषण हिरवे फोर्स के साथ पहुंचे और आक्रोशित महिलाओं नागरिकों को शांत किया। दोपहर 2.35 बजे सीएमओ हिमांशु भट्ट पहुंचे। महिलाओं ने नपाध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए खरी-खरी सुनाई। महिलाओं ने कहा वार्ड में सफाई नहीं हो रही। सफाईकर्मी पैसा लेने के बाद ही नालियों से कचरा हटाते हैं। कुछ समय पहले पाइप-लाइन डालने के लिए नपा ने कई जगह सड़क खोदी लेकिन आज तक सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। सफाई और अन्य समस्याओं को लेकर की जा रही शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नपाध्यक्ष वार्ड में रही हैं और अधिकारी। आप काम नहीं कर सकते हो तो हम नपा में तालाबंदी कर देते हैं। सीएमओ ने ज्ञापन लेकर 19 दिसंबर तक समाधान का भरोसा दिलाया।
अध्यक्षके लिए अड़ीं -महिलाओं कीजिद थी नपाध्यक्ष जाए तो उन्हें साथ ले जाकर वार्ड का दौरा करवाएंगे। सीएमओ के आने पर कुछ महिलाएं इस बात तक अड़ी की वे हमारे साथ नीचे बैठकर बात करें। क्षेत्रीय रहवासी पुष्पा पाटीदार ने ज्ञापन पढ़ा और नगर पालिका सीएमओ को दिया। ज्ञापन देते समय कुंती चौधरी, निर्मला चौहान, चंदा लालवानी, मीना बागड़ी, मोहिनी जैन, चंपा गंगवानी, रामकन्या सूर्यवंशी, पुष्पा परिहार, बिंदू शर्मा सहित 40 से अधिक महिलाएं नागरिक मौजूद थे।
कामसे जाना था-