ट्रैक के पास मिला युवक का शव
{उदयपुर में रिक्शा चलाता था युवक
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
अंबुजाफैक्टरी के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। जेब मिले मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान की। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। नई आबादी पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारी करण पिता आनंद सलोद ने अंबुजा फैक्टरी के पास लाश होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लाश के पेंट की जेब में मिले मोबाइल से परिजन को फोन लगाया। युवक की पहचान हिरण मगरी सेक्टर नं.11 उदयपुर निवासी राजेश पिता चांदमल (35) के रूप में हुई। वह उदयपुर में रिक्शा चलाता है। पुलिस को जेब से 6 दिसंबर के दो टिकट भी मिले हैं। जो उदयपुर से रतलाम रतलाम से उदयपुर के हैं। सीएसपी डॉ. चंचल नागर ने बताया युवक के पास से एक शराब की बोतल भी मिली है। इससे लगता है वह ट्रेन के गेट पर बैठकर शराब पी रहा होगा और नशे में गिर गया। पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो सकेगा।