पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया

सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर| सोमवारको सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया। कलेक्टर ने सैनिकों के कल्याण के लिए लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि जमा कराने वाले 11 विभाग प्रमुखों को सम्मानित किया। सहयोग राशि जुटाने को इस वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश निगम से कहा जिले के किसानों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, वाणिज्यिक संघों, उद्योगों आमजनों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के लिए सहयोग राशि देने को प्रेरित करें। वित्तीय वर्ष 2012-13 में मंदसौर जिला राशि एकत्र करने के मामले में प्रदेश में 8 वें स्थान पर रहा था। इस साल जिले को पहले स्थान पर लाने के लिए कार्ययोजना तैयार हुई।