पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकृत एजेंट है पर कर रहा है कालाबाजारी

अधिकृत एजेंट है पर कर रहा है कालाबाजारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

रेलवेआरक्षण टिकट बुकिंग को लेकर आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत एजेंट द्वारा टिकट कालाबाजारी की जा रही है। आरोप अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने एजेंट नरेश पारिख पर लगाया। आरोप को लेकर पंचायत पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक के नाम शुक्रवार को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। मामले में एजेंट ने आरोप बेबुनियाद बताया।

शुक्रवार शाम 4 बजे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सदस्य रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन मास्टर ए.खान को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया टिकट आरक्षण के नाम पर अधिकृत एजेंट ग्राहकों से मनमाने रुपए ले रहा है। एजेंट के साथ अधिकारियों की मिली भगत होने से आम यात्रियों को आरक्षण टिकट लेने में परेशानी हो रही है। ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी देखते हुए एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए। मामले में एजेंट पारिख ने बताया वह आईआरसीटीसी से अधिकृत है। इसी आधार पर टिकट का काम करते हैं। ग्राहकों के साथ धोखे जैसी कोई बात नहीं। ग्राहक पंचायत जिला संयोजक मिथुन वप्ता, जिला संयोजक उमरावसिंह जैन, नगर अध्यक्ष राजेश पाठक, आदित्य चंद्रे, अजय शर्मा, लखन मकवाना, मंथन परमार, घनश्याम खत्री सहित सदस्य मौजूद थे।