- Hindi News
- मुखबिरी की शंका में वृद्धों पर किया हमला
मुखबिरी की शंका में वृद्धों पर किया हमला
नाहरगढ़थाना क्षेत्र के सूंठी में शुक्रवार रात तीन लोगों ने मुखबिरी की शंका में एक वृद्ध पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वृद्ध पर चाकू से पांच वार किए। बचाने पहुंचे दूसरे वृद्ध पर गोली दाग दी। गोली वृद्ध के हाथ पर लगी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर एसडीओपी डीवीएस चौहान, सिटी कोतवाली टीआई एमपी सिंह परिहार जिला अस्पताल पहुंचे।
शुक्रवार रात सूंठी निवासी जैतराम पिता रतनलाल राठौर (60), जगदीश पिता मांगूदास बैरागी (50) गांव के मन्नालाल, कमल, प्रकाश, फतेहसिंह के साथ आग ताप रहे थे। रात 8 बजे यामाहा बाइक पर आए तीन लोगों ने जैतराम पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने जैतराम के पेट पैर पर 5 वार किए। जगदीश ने उसे बचाने का प्रयास किया। बदमाश ने जगदीश के हाथ पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली जगदीश के सीधे हाथ में लग कर निकल गई। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
रखता है रंजिश
घायलजैतराम ने बताया हमला करने वाला गांव का दिनेश था। साल भर पहले उसके भाई मांगीलाल 51 किलो अफीम के साथ झालावाड़ में पकड़ाया था। तब से वह जेल में है। दिनेश मांगीलाल की मुखबिरी में हमारी शंका करता है और रंजिश रखता है। इसी के चलते हमला किया।
फिलहालजांच जारी
^सूंठीमें हुई वारदात रंजिश की प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक जांच में दिनेश नामक व्यक्ति का नाम आया है। फिलहाल जांच की जा रही है। डीवीएसचौहान, एसडीओपीमंदसौर
जिला अस्पताल में घायलों का उपचार करते कर्मचारी।