3 जिलों के 442 युवा ही कर सके बाधा पार
सेनाभर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में कुछ तेजी रही। युवाओं की संख्या उम्मीद की अनुरूप रहने से समय पर सेना के जवानों ने प्रक्रिया पूरी कराई। गुरुवार देर रात तक पहुंचे तीन जिलों के युवाओं में केवल 442 बाधाएं पूरी कर पाए।
सेना भर्ती के चौथे दिन देवास, धार, बड़वानी जिले के 5000 युवा सेना भर्ती में शामिल होने पहुंचे। 550 युवा प्री हाइट में बाहर हो गए। 4450 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। इनमें 442 युवा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तक पहुंच सके। उम्मीद के अनुरूप युवा पहुंचने से सेना के जवानों ने समय पर प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह 11.30 बजे तक दौड़ प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद अन्य प्रक्रिया दोपहर तक जारी रही। शनिवार को शाजापुर, खंडवा खरगोन के युवा प्रक्रिया में शामिल होंगे।
300युवाओं का आज मेडिकल
प्रक्रियाकरने के बाद लगभग 300 युवाओं का मेडिकल शुक्रवार को नहीं हो सका। मुख्य कारण गुरुवार को मेडिकल के लिए बचे युवा होना था। कर्नल सुनीतसिंह ने बताया एक दिन में 300 युवाओं का ही मेडिकल हो पाता है। चयनित युवाओं का अगले दिन मेडिकल होता है।
चयनित युवा मेडिकल परीक्षण के लिए तैयार। }फोटो भास्कर