- Hindi News
- शिवना पुल को जोड़ने नए पुल के होंगे टेंडर
शिवना पुल को जोड़ने नए पुल के होंगे टेंडर
{विधायक सिसौदिया की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने दिए निर्देश
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
शिवनापुल को लक्कड़पीठा पुल से जोड़ने के लिए नए पुल निर्माण की भेजना का रास्ता साफ हो गया। विधानसभा सत्र के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री एवं सिंहस्थ प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश सेतु विकास निगम को दिए।
विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने बताया नए पुल को मंत्री विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद उन्होंने तत्काल दूरभाष पर सेतु विकास निगम को टेंडर जारी करने को कहा। 11 करोड़ से बनने वाले नए पुल की सैद्धांतिक स्वीकृति हो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो माह पूर्व हो चुकी है। वित्त विभाग द्वारा राशि जारी नहीं करने से टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी। विधायक ने मंत्री विजयवर्गीय से कहा राशि जारी होने के पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूरी हो तो समय की बचत होगी। मंदसौर को सिंहस्थ विकास के लिए स्वीकृत 10 करोड़ की राशि जारी करने के लिए निर्देश दिए।