आंख और दांतों की जांच की
मंदसौर : लाभमुनिनेत्र चिकित्सालय द्वारा भावगढ़ में आंख और दांत की जांच के लिए भावगढ़ में शुक्रवार को शिविर लगाया। इसमें 265 रोगियों के आंखों की जांच की। इसमें से 55 का चयन ऑपरेशन के लिए हुआ। 80 रोगियों के दांतों की जांच की। शिविर में भावगढ़ सकल जैन समाज अध्यक्ष महावीर जैन, जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर संस्थापक अध्यक्ष कांतिलाल रातडिया, जोन कार्डिनेटर मनोज जैन, ग्रुप अध्यक्ष कमलेश कटारिया, सचिव महेंद्र खाबीया, मनोहर जैन, अभय चौरडिय़ा मौजूद थे।