- Hindi News
- शब्दों से प्यार करना सिखा दो, बच्चों का जीवन सुधर जाएगा
शब्दों से प्यार करना सिखा दो, बच्चों का जीवन सुधर जाएगा
{ शिक्षक शिविर में मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन ने कहा
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
बच्चोंको शब्दों से प्यार करना सिखा दिया तो मानो निश्चित रूप से विद्यार्थियों का जीवन सुधर जाएगा। उपेक्षित और कमजोर विद्यार्थियों को प्रताड़ना देने के बजाय उनके छोटे से छोटे काम की सराहना करें और पीठ थपथपा दें, वे योग्य नागरिक बन जाएंगे। शिक्षक वास्तव में शिक्षक तभी है जब वह ईमानदार इंसान का निर्माण करें।
यह बात मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन ने कही। वे बही चौपाटी स्थित दिगंबर जैन हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा शिक्षक के शब्दों में मधुरता हो तो कमजोर से कमजोर विद्यार्थी के घावों पर वह मरहम का काम करेगा। प्राचार्य प्रतापसिंह मारू ने उनसे पूछा इस अर्थ प्रधान युग में संस्कृति और संस्कारों को कैसे कायम रखा जा सकता है। जवाब में रघुरामन ने कहा संस्कृति और संस्कारों को विज्ञान के साथ जोड़िए। साथ ही शिक्षक से विद्यार्थी जो भी प्रश्न पूछे उसका तर्कसंगत समाधान करें और उन्हें कहानियों से जोड़ें।
मैनेजमेंट गुरु रघुरामन को संस्थापक अध्यक्ष विजयेंद्रकुमार सेठी ने स्कूल गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष शांतिलाल बड़जात्या, सचिव नेमकुमार गांधी, महाप्रबंधक नेमीचंद जैन ने स्वागत किया।