पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शरीर ही बता देता है प्रतिभा

शरीर ही बता देता है प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

सेनाभर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी कितने प्रतिभाशाली हैं यह बात उनका शरीर बता रहा है। गुरूवार को भर्ती रैली के तीसरे दिन शामिल हुए 6800 उम्मीदवारों में से 303 ही सफल हुए। मैदानी परीक्षाओं में सफल युवाओं का दोपहर बाद मेडिकल शुरू होता है जो शाम तक चलता है।

रात 2.30 बजे प्री-हाइट की एंट्री इसके बाद 1.6 किलोमीटर की दौड़ के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू होता है अभ्यर्थी के शरीर पर सील लगने का सिलसिला। जो चार से पांच स्टेज तक चलता है। सिलसिले में हर आने वाले अधिकारी को अभ्यर्थी की प्रतिभा का अंदाजा लग जाता है। इससे भर्ती के दौरान हर अभ्यर्थी के दस्तावेज देखने हर स्टेज का रिकॉर्ड बनाने में लगने वाले कागज की बचत होती है। गुरुवार को इंदौर, बुरहानपुर, आगर मालवा के 6800 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 3800 अभ्यर्थी ही दौड़ के मैदान में पहुंचे। 303 अभ्यर्थी ही पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बन सके।

स्थानीय प्रशासन पुलिस को राहत

दो दिन से जारी भर्ती प्रक्रिया में गुरुवार को तीसरे दिन प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों को कुछ राहत रही। गुरुवार को कम अभ्यर्थी होने से प्रक्रिया जल्दी पूरी हो गई। कर्नल सुनीतसिंह ने बताया अभ्यार्थियों की संख्या कम होने से सुबह 10.30 बजे ही दौड़ प्रक्रिया पूरी हो गई।

दोपहर में पहुंचा युवाओं का हुजूम

शुक्रवार की भर्ती में भाग लेने के लिए गुरूवार दोपहर को ही युवाओं का हुजूम नगर में देखने को मिला। दोपहर 2.30 बजे रेलवे स्टेशन पर युवाओं की खासी भीड़ रही। शुक्रवार की भर्ती में एक बार फिर तेजी दिखने के कयास हैं। शुक्रवार को देवास, धार, बड़वानी जिले के युवा भर्ती में भाग लेंगे।

मैदानी परीक्षा में सफल युवाओं का मेडिकल करते सेना के अधिकारी।