हंगामा, तकरार और नौबत हाथापाई तक
किलारोड स्थित अंबा चौक में नगरपालिका द्वारा सीमेंट-कांक्रीट शुरू करने पर पूर्व पार्षद नयना देवडा, नागरिक अशोक देवडा, दिलीप देवडा, मनोहर टांक, श्याम टांक, गोपाल प्रजापत अन्य ने विरोध किया। उनका कहना है चौक में सालों पुराना फर्शीकरण है। आयोजन के दौरान क्षेत्रवासी टेंट तंबू लगाते हैं तो फर्शी उखाड़ने में परेशानी नहीं होती। सीसी हो जाएगा तो यह संभव नहीं होगा। दोपहर 12 बजे के करीब विवाद की स्थिति बनने के बाद लोक निर्माण विभाग सभापति राजेश पालीवाल मौके पर पहुंचे और निर्माण को लेकर अड़ गए। लोगों का विरोध था कि जहां फर्शी लगी है वहां टूटी फर्शी को बदल दिया जाए। शेष पर सीसी वर्क कराया जाए। लोगों की मांग थी सीसी काम ऐसे स्थान पर कराया जाए जहां गंदगी हो रही है। नपा ने जब फर्शी उखाड़ना शुरू की तो विवाद हो गया। पूर्व कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष पति यूसुफ खेडीवाला सहित अन्य कांग्रेस नेता मौके पर पहुंच गए। विवाद, तकरार के बाद हंगामे की स्थिति के बाद हाथापाई की नौबत गई। मौके पर नेता प्रतिपक्ष शाकीरा खेड़ीवाला, कांग्रेस पार्षद राजेश बंधवार अन्य पहुंचे और पीआईसी सदस्य की मनमानी का विरोध किया। नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष पति कांग्रेस पार्षदों के बीच भी तकरार हुई। सीएमओ हिमांशु भट्ट ने फर्शी वाले स्थान पर फर्शी और सीसी वाले स्थान पर सीसी का भरोसा दिलाया तब विवाद थमा।
कांग्रेसविकास में बनी बाधा-नगरपालिका काकहना है विकास कार्यों को लेकर राजनीति नहीं की जाना चाहिए। शहर में परिषद द्वारा जहां भी विकास कार्य किए जा रहे हैं वहां कांग्रेस पार्षद विवाद की स्थिति बना रहे हैं। किला रोड पर भी यही स्थिति बनी। नागरिकों की भावना के मुताबिक काम किया जाएगा। पीआईसी सदस्य राजेश पालीवाल का कहना है कांग्रेस विकास कार्य में रोडे डाल रही है। किला रोड पर 9 लाख 83 हजार की लागत से सीसी निर्माण हो रहा था। कांग्रेस पार्षदों ने अनावश्यक विवाद किया।
नपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष पति के बीच होती नोकझोंक। (मोबाइल फोटो)
लोकनिर्माण विभाग सभापति नेता प्रतिपक्ष पति के बीच हाथापाई की नौबत गई। (मोबाइल फोटो)
भेदभाव का विरोध
नेता प्रतिपक्ष शाकीरा खेड़ीवाला का कहना है वार्ड 23 सहित शहर में कई स्थानों पर भाजपा परिषद भेदभावपूर्ण कार्य कर रही हैं। किला रोड पर पीआईसी सदस्य जबरन काम कराना चाह रहे थे। स्थानीय लोग