पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोटिस के बाद 2 कॉलेजों ने लौटाए 10 लाख रुपए

नोटिस के बाद 2 कॉलेजों ने लौटाए 10 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

एकछात्र के नाम से 2 स्कॉलरशिप जारी होने के मामले में नोटिस का असर दिखने लगा है। 2 कॉलेजों से 10 लाख रुपए की राशि आदिम जाति एवं आदिवासी विभाग कार्यालय को जमा हो गई है। विभाग के जिला संयोजक का कहना है 7 दिन के भीतर एडीएम को रिकॉर्ड सौंप देंगे।

2013-14 में जिले के 15 से ज्यादा कॉलेजों में ऐसे कई छात्र-छात्राएं निकले थे जिनके नाम 2-2 स्कॉलरशिप जारी हाे गई। आदिम जाति एवं आदिवासी विभाग के सॉफ्टवेयर ने आवेदकों के नाम, पहचान अन्य प्रमाणों में समानताएं पाई तो गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। इसके बाद ताबड़तोड़ कॉलेजों को वसूली के लिए नोटिस भेजे थे। कॉलेजों ने अपने स्तर पर राशि जुटाई और विभाग को चेक देने लगे। दिसंबर की शुरुआत में भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी साइंस संस्था और मिरेकल ग्रुप द्वारा संचालित कोर्स से विभाग को कुल 10 लाख रुपए की राशि मिली। अन्य कॉलेजों से रिकॉर्ड लिया है। राशि के चेक और रिकॉर्ड का डिटेल एडीएम जेसी बोरासी को 7 दिन के भीतर सौंपा जाएगा। आदिम जाति आदिवासी विभाग के जिला संयोजक आनंदराय सिन्हा ने बताया 2013-14 में स्कॉलरशिप आवंटन मामले में दोनों संस्थाओं ने राशि जमा करा दी है।