पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्जाम के दौरान पकड़ाया नकलची

एग्जाम के दौरान पकड़ाया नकलची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को सेमेस्टर एग्जाम के दौरान जेरोक्स काॅपी से नकल कर रहे छात्र को पकड़ा। प्रकरण बनाकर रिपोर्ट यूनिवर्सिटी भेजी है।

प्रभारी प्राचार्य केएम नाहर ने बताया सुबह 7.30 से 10.30 की पारी में बीएससी प्रथम फिजिक्स, बॉटनी एमए थर्ड एमएससी थर्ड सेमेस्टर का पेपर हुआ। कुल दर्ज 1993 में से 1927 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी पारी में एक नकल प्रकरण बना। सुबह 11 से दाेपहर 2 बजे की पारी में बीए प्रथम कम्प्यूटर एप्लीकेशन गृहविज्ञान का पेपर हुआ। कुल दर्ज 87 परीक्षार्थियों में से 82 उपस्थित रहे। दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे की पारी में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के फाउंडेशन विषय का पेपर हुआ। कुल दर्ज 698 में से 675 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।