हिंदू संगम की तैयारी शुरू
मंदसौर| नर्मदाकिनारे महेश्वर में होने वाले हिंदू संगम की तैयारियां शुरू हो गई है। जिला कार्यालय का शुभारंभ गोल चौराहा के समीप गुरुवार को जिला संघ चालक गोपालकृष्ण पाटिल ने किया। मां नर्मदा के चित्र का पूजन पंडित किशोर शास्त्री अन्य ने कराया। नगर संघ चालक सत्यनारायण सोमानी, विभाग संयोजक चैनराम पटेल अतिथि थे। जिले के 130 गांव, 17 खंड, 6 नगर के 3 हजार युवाओं को जिले से संगम में ले जाने का लक्ष्य है। राधाशरण पुरोहित, आनंद तंवर, श्याम चौधरी, अजयसिंह चौहान, मदनलाल राठौर, अरुण शर्मा, सूरजमल गर्ग, पारस मावर अन्य मौजूद थे।