हास्य योग से होगा रोग का निदान
मंदसौर | हास्ययोग से रोगों का निदान करने के लिए हास्य योग शिविर लगेगा। दशपुर योग शिक्षा संस्थान के संस्थापक योग गुरु सुरेंद्र जैन ने संजय गांधी उद्यान में 21 दिसंबर सुबह 8 से 10 बजे तक लगेगा। भारत विकास परिषद, अभा पोरवाल महासभा, जांगडा पोरवाल समाज, सिंधी महिला सोशल ग्रुप, सिख समाज, पार्श्व मंडल जैन दिवाकर महिला मंडल सहित शहर के कई सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठन इसमें भागीदारी करेंगे।