- Hindi News
- हरे चने की बूंदी, सेंव हलवे का स्वाद भाया
हरे चने की बूंदी, सेंव हलवे का स्वाद भाया
> जैन समाज महिला प्रकोष्ठ ने किया व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
सकलजैन समाज महिला प्रकोष्ठ की बैठक राजेंद्र विलास में हुई। महिलाओं ने कुकिंग कांपीटिशन में पाककला के जौहर प्रस्तुत किए। हरे चने के व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने हरे चने की बूंदी, बारीक सेव, खाखरे, खमण, सलाद, चकली, चाट, हलवा, चक्की, उत्तपम, पेटिस, सेंडविच बनाया। व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया। निर्णायक गरिमा रिझवानी रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम माधुरी खाबिया, द्वितीय अनिता मिंडा तृतीय सुनीता पहाड़िया रहीं। विशेष तौर पर तैयार सांता क्लॉज ने महिलाओं को उपहार दिए। टॉफी गेम में प्रथम स्मिता जैन, द्वितीय पूर्णिमा डोसी, तृतीय राजमति कियावत रही। महामंत्री रश्मि सिंघई की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। मंगलाचरण मीनाक्षी कागला, कुसुम बाकलीवाल, प्रेमलता मिंडा ने किया। सिंपल सेठी ने सांताक्लॉज की वेषभूषा धारण की। महिला प्रकोष्ठ द्वारा क्लीन मंदसौर के तहत जन्मदिन पर उपहार में पौधे दिए जा रहे हैं। क्लीन मंदसौर के तहत राजेंद्र विलास को कचरा पेटी भेंट की। पदाधिकारियों, सदस्यों ने कचरा पेटी का उपयोग करने की अपील की। इससे गंदगी हो। निधि संघवी ने आभार माना।