छात्र-छात्राओं को 36 स्वेटर बांटे
मंदसौर : जैनसोशल ग्रुप इनरव्हील क्लब द्वारा पद्मादेवी सिंघवी की पुण्यतिथि पर प्राथमिक विद्यालय टोड़ी के 36 विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे गए। नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने कहा भावी पीढ़ी सकारात्मक सोच के साथ देश निर्माण में सहभागी बने। समाजसेवी संस्थाएं सक्रियता से पीड़ित मानवता की सेवा में लगी हैं। दिगंबर जैन महिला समिति की प्रमुख संतोष सेठी ने कहा समाजसेवी संस्थाएं समाज के शोषित तबके को मुख्य धारा में लाने की दिशा में काम करें। नपा उपाध्यक्ष इंद्रमोहन सैनी, क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र दोषी ने भी विचार रखे। आयोजक नाहरसिंह सिंघवी का बहुमान किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष विशाल गोदावत ने दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका विमला गुप्ता, विनोद शर्मा मौजूद थे। स्वागत महेंद्र चौरडिय़ा, दिनेश जैन, कनक पंचोली, मुकेश खमेसरा, राकेश जैन, राजकुमार पामेचा ने किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष संजय लोढ़ा ने किया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष इंदू पंचोली ने आभार माना।