मानव अधिकारों का चलेगा अभियान
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
मानवअधिकारों की अवधारणा जन मन में सुस्पष्ट करने के लिए व्यापक प्रचार की जरूरत है। सतत अभियान की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से जो अधिकार प्राप्त हैं। उन्मानव अधिकारों के सार्वदेशिक घोषणा पत्र में स्थान मिला है। यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने कही। वे बुधवार शाम काे आर्य समाज भवन में मप्र मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। बैंककर्मी नेता महेश मिश्रा ने कहा पुरातनकाल से सबल वर्ग के द्वारा निर्बल वर्ग का शोषण किया जाता रहा है। आमजन को जागरूक होना होगा। साहित्यकार पं. रामगोपाल शर्मा ने कहा देश की संस्कृति का आदर्श मानव मात्र को परिवारजन मानने और सबके सुख में अपना सुख निहित होना स्वीकार करने में है।
हरनामसिंह चंदवानी ने कहा मानव अधिकारों का व्यावहारिक स्वरूप तब ही देखने को मिलेगा जब जनचेतना को झकझोरा जाएगा। मानव अधिकार मित्र विक्रम विद्यार्थी ने कहा जनसाधारण की मानव अधिकार हनन से संबंधित समस्याएं संकलित कर मानव अधिकार आयोग तक पहुंचाने के दायित्व का निर्वहन किया जाएगा। मानव अधिकार को लेकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन होता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक कांतिलाल राठौर, हिंदी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष कृष्णकुमार जोशी, समाजसेवी मधुसूदन आर्य, डॉ. घनश्याम बटवाल, प्रदीप शर्मा, रमेश ब्रिजवानी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र पौराणिक, रामेश्वरदास, सौभागमल जैन, रमेशचंद्र शर्मा भी मौजूद थे। संचालन अजीजुल्लाह खान खालिद ने किया।