पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बताई खाद बिजली की समस्या

बताई खाद-बिजली की समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर : जनपदमंदसौर के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे कलेक्टर को खाद और बिजली की समस्या गांववासियों ने बताई। कलेक्टर ने खाद के समुचित वितरण का भरोसा दिलाया तो बिजली समस्या हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर संजीवसिंह ने गुरुवार को मंदसौर जनपद के माल्याखेड़ी, गल्याखेडी, जमालपुरा, भरडावद का दौरा किया। माल्याखेड़ी के लोगों ने बिजली समस्या को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही खाद की समस्या बताई। गुल्याखेड़ी में उद्यानिकी फसल के लिए विभाग से सहयोग मांगा। कलेक्टर ने जागरूक किसानों की समिति बनाने को कहा। जमालपुरा में बिजली शिकायत के साथ विकलांगों की समस्या सामने आई। कलेक्टर ने विकलांग पेंशन प्रकरणों के तत्काल निराकरण को कहा। जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़ अन्य अधिकारी साथ थे।