भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
मंदसौर : भाजपामहिला मोर्चा की बैठक जिला प्रभारी बबीता रघुवंशी की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय पर गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई। मोर्चा की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक में रूपरेखा बनी। भाजपा जिला महामंत्री अनिल कियावत, मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका रामावत, उपाध्यक्ष किरण मावर, मंत्री कांति भाटी, महामंत्री मंजू चौधरी अन्य मंचासीन थे। सदस्यता अभियान 14 दिसंबर से शुरू होगा।