शीतलहर से रात का तापमान 13.5 डिग्री पर
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
मौसममें आए बदलाव के बाद शीतलहर के तेवर तीखे हो रहे हैं। ठंड से बचने के लिए सुबह और शाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। शुक्रवार को हवा और बादलों की मौजूदगी से दिन में भी सिहरन रही। सुबह कोहरा घिरने की शुरुआत हो गई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा लेकिन हवा में ठंडक का अहसास रहा। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। शाम होते ही सर्द हवा के तेवर तीखे हो रहे है।
शामगढ़में 15 मिनट तेज बारिश
शामगढ़|नगरमें शुक्रवार शाम 6.15 बजे गरज के साथ तेज बारिश हुई। 15 मिनट चली बारिश ने मौसम को और अधिक सर्द कर दिया है जबकि किसानों को राहत पहुंचाई है। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादल छाए। कुछ गांवों में हल्की बारिश हुई। बारिश 6.30 बजे तक हुई।
शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन क्षेत्र में छाया कोहरा।