हाटकेश्वर मंदिर से दानपेटी चोरी
महावीरकॉलोनी स्थित हाटकेश्वर मंदिर में गुरुवार रात बदमाशों ने चोरी की। बदमाश मेन गेट का ताला तोड़ कर घुसे और मंदिर में रखी दान पेटी चुरा ली। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। नई आबादी पुलिस ने बताया रामटेकरी निवासी नागर समाज अध्यक्ष जयेश नागर ने शिकायत की। इसमें बताया गुरुवार रात 12 से सुबह 5 बजे के बीच बदमाश मंदिर में घुसे और दान पेटी ले गए। टीआई जी.एल. बिलोनिया पहुंचे और जांच की।