पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कल
महिलाबाल विकास के पर्यवेक्षक पद के लिए रविवार को भर्ती परीक्षा होगी। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा नगर के 12 सेंटरों पर दो पारी में होगी। जिला शिक्षाधिकारी पी.आर. परमार ने बताया परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों को व्यापमं की वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र, परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य हैं।
प्रवेश-पत्र के द्वितीय भाग में परीक्षार्थी को पूर्व में प्रेषित आवेदन प्रपत्र वाले फोटो को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करना होगा। जिन परीक्षार्थियों को हस्तलिपि अस्पष्ट होने के कारण सशर्त प्रवेश पत्र जारी किए हैं वे स्वयं की लिखी स्पष्ट हस्तलिपि राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित नोटराइज करवाकर परीक्षा के दिन जमा करना होगी। ओएमआर शीट पर ब्लैक पेन से ही प्रविष्टियां भरी जाएंगी।