- Hindi News
- 12 हजार नोटिस दिए, 2.10 करोड़ के कर बकाया हैं नपा के
12 हजार नोटिस दिए, 2.10 करोड़ के कर बकाया हैं नपा के
सीएमओहिमांशु भट्ट ने बताया बकाया करों की वसूली के लिए नगरपालिका ने शहरी क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। लोगों को जागरूक करने के साथ बकायादारों की सूची बनाने के बाद 12 हजार सूचना पत्र तैयार किए। इन्हें बंटवाने के बाद नपा का कुल बकाया कर क्लेम 2 करोड़ 10 लाख का है। नपा को उम्मीद है लोक अदालत के माध्यम से नपा डेढ़ करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू मिल सकता है। बकाया जमा करने वाले करदाताओं को अधिभार में छूट का लाभ तत्काल दिया जा रहा है।
24काउंटर, 72 कर्मचारी -राजस्व अधिकारीअशोक रामावत ने बताया बकायादारों की अदायगी के आने वाले लोगों की सुविधा के लिए नगरपालिका ने नपा परिसर में विशेष कैंप लगाया। कैंप में वार्डस्तर पर 24 काउंटर बनाए है। इन पर 72 कर्मचारियों की ड्यूटी है। उन्होंने कहा शुक्रवार सुबह 1.30 बजे से काउंटर पर कर जमा कराने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला। बकायादारों करों की गणना के लिए अलग से काउंटर लगाया है।
लोक अदालत को लेकर नपा द्वारा शुरू किए वसूली काउंटर पर बकाया राशि की जानकारी लेते नागरिक।
आज प्रकरणों का निपटारा कर बांटेंगे पौधे
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को होगा। बैंक, नगरीय निकाय, बिजली विभाग सहित अन्य राजीनामा प्रकरणों का निपटारा होगा। प्रकरणों के निपटारे के बाद पक्षकारों को पौधे बांटे जाएंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया लोक अदालत में पक्षकारों के राजीनामा प्रकरणों के निपटारे के लिए 32 खंडपीठ एवं राजस्व न्यायालय खंडपीठ बनाई है। नगरपालिका के संपत्तिकर मामलों का निपटारा नगरपालिका में होगा। बिजली एवं बैंक समस्या छूट प्रकरणों का निराकरण जिला न्यायालय में होगा। लोक अदालत में शामिल होने वाले पक्षकारों को स्मृति स्वरूप पौधों का वितरण होगा।