गुजराती सेन समाज के चुनाव 29 को
गुजराती सेन समाज के चुनाव 29 को
मंदसौर. गुजरातीसेन समाज के चुनाव 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से ऋषियानंद कुटिया पर होंगे। तैयारियों को लेकर समाजजन की बैठक हुई। इसमें चुनावी प्रक्रिया के नियम, आचार संहिता अन्य विषयोें पर चर्चा की गई। जिला युवा अध्यक्ष गोविंद परमार, पूर्व नगर अध्यक्ष अंतिम देवड़ा, राकेश भाटी, पप्पू देवड़ा मौजूद थे।