हिंदी दिवस पर आज रैली
हिंदी दिवस पर आज रैली
मंदसौर.हिंदीसाहित्य सम्मेलन की जिला इकाई 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर दोपहर 3 बजे से बीपीएल चौराहे से रैली निकालेगी।
प्रदेश इकाई के सदस्य ब्रजेश जोशी, अध्यक्ष वेद मिश्रा ने बताया रैली का मकसद राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूकता फैलाना है। पदाधिकारियों ने बताया रैली में नगर के सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाआें से जुड़े सदस्य भाषा प्रेमी मौजूद रहेंगे।
एमआईएसमें हुई हिंदी शुद्ध लेखन स्पर्धा- मंदसौरइंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में शनिवार को शुद्ध हिंदी लेखन स्पर्धा हुई। प्रथम स्थान पर प्रतिभा द्विवेदी, द्वितीय दिव्या शर्मा शालिनी पाटीदार, तृतीय स्थान पर दीपिका पाठक और वंदना सोनी रहे।
‘आअाेझूमें, नाचें’ कार्यक्रम आज- ‘आआेझूमें, नाचें’ कार्यक्रम 14 सितंबर को शाम 7.30 बजे से संस्कार मैरिज गाॅर्डन में होगा। इसमें कलाकार गीत, नृत्य की प्रस्तुति देंगे। रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमावत, सुरभि मंच अध्यक्ष जगदीश गंगवानी ने बताया मिमिक्री, गीत कार्यक्रम के साथ ही क्लासिकल गीतों पर युवा प्रस्तुित देंगे। रतलाम के आफताब आलम, कोटा के सतीश शेट्टी सहित कई गायक आएंगे।