- Hindi News
- अस्थिकलश लेकर आज हरिद्वार रवाना होगा दल
अस्थिकलश लेकर आज हरिद्वार रवाना होगा दल
अस्थिकलश लेकर आज हरिद्वार रवाना होगा दल
मंदसौर. निराश्रितऔर गरीबों के दिवंगतों के अस्थिकलश लेकर एक दल रविवार को हरिद्वार रवाना होगा। दल 14 दिवंगतों के अस्थिकलश ले जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील बंसल ने बताया निराश्रित और गरीबों के अस्थिकलश लेकर रविवार दोपहर 1 बजे गणपति चौक स्थित संस्थान कार्यालय से रवाना होंगे। हर साल निराश्रितों के अस्थिकलश हरिद्वार ले जाते हंै। दल में भरत शिंदे, चंद्रशेखर निगम, शंभूसेन राठौर, भंवरलाल शामिल होंगे।
15साल से जारी है परंपरा- निराश्रितोंके अस्थिकलश गंगा में प्रवाहित करने की परंपरा 15 साल से जारी है। अब तक 400 से अधिक दिवंगतों की अस्थियां गंगाजी में विसर्जित कर चुके हैं। इस बार संस्थान के पास 14 अस्थि कलश हैं। प्रतापगढ़ मुक्तिधाम से 4 अस्थि कलश मिले हैं।