पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिया पर पानी, चेतावनी का बोर्ड, फिर भी निकलना जारी

पुलिया पर पानी, चेतावनी का बोर्ड, फिर भी निकलना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिशके मौसम में शिवना नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। दस दिनों से शिवना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पशुपतिनाथ की छोटी पुलिया पर पानी बह रहा है। बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के सामने से कागदी पुरा, बसस्टैंड आने वाले लोग शाॅर्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डालकर छोटी पुलिया पर बहते पानी में वाहन निकाल रहे हैं।

चेतावनीपर नहीं देते ध्यान

राहगीरचेतावनी के बोर्ड पर भी ध्यान नहीं देते। लापरवाही भारी पड़ सकती है। छोटी पुलिया के बीच कई स्थानों पर गड्डे हैं। जर्जर सड़क और गड्डों के बीच बहते पानी से वाहन निकालना जोखिम भरा है। संतुलन बिगड़ने से हादसा हो सकता है।

पानी होने के बावजूद पुलिया पर वाहन निकालते लोग। इनसेट: वाहन चालकों को चेतावनी देने के लिए लगाया बोर्ड। फोटो- संजय जैन

नियमों का रखें ध्यान, होगी कार्रवाई

यातायातथाना प्रभारी जगदीश पाटील ने बताया स्टाॅपर लगाने के बाद तो लोगों को नियमों का ध्यान रखना चाहिए। यातायात को जन सुविधा और सुरक्षा के लिए मोड दिया है। इसके बाद भी लोग चेतावनी नजर अंदाज कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

लोग खुद की सुरक्षा का रखें ध्यान

नपासीएमओ हिमांशु भट्ट का कहना है पानी में डूबी पुलिया को पार सकते समय लोगों को जोखिम उठाने से बचना चाहिए। बोर्ड लगाया है, उसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हैं। यह गंभीर लापरवाही है।