पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया प्रयोग, पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम को बनाया मल्टी पोस्ट

नया प्रयोग, पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम को बनाया मल्टी पोस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{एक ही मशीन से कई पदों के हो सकेंगे मतदान, दृष्टिबाधित भी डाल सकेंगे वोट

सिटीरिपोर्टर. मंदसौर

चुनाव में गड़बडियां रोकने और डाटा सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार ने ईवीएम में परिवर्तन किया है। मशीन को मल्टी पोस्ट बनाया है। साथ ही डीएमएम भी लगाया है। इससे एक बार में कई पदों के चुनाव हो सकेंगे। डाटा भी सुरक्षित रहेगा। दृष्टिबाधित लोग भी बिना सहायता वोट डाल सकेंगे। प्रदेश में मशीन का प्रयोग पंचायत चुनाव से शुरू होगा।

प्रदेशभर में होने वाले पंचायत स्तर के चुनावों में इस बार नई ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। इस मशीन से एक बार में कई पदों के लिए चुनाव हो सकेंगे। यह मशीन इलेक्ट्राॅनिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमी ने बनाई है। इसमें कंट्रोल यूनिट में समय दिनांक की व्यवस्था की है। इससे चुनाव शुरू होने के समय और मतदान के समय की जानकारी रहेगी। किसी कारण से मतदान रुक जाने की स्थिति में मतदान रुकने के समय का खुलासा हो सकेगा।

डाटारहेगा सुरक्षित- मशीनमें डीएमएम (डिटेचेबल मेमोरी मोड्यूल) लगाया है। इससे चुनाव में गड़बड़ी होने या मशीन खराब होने पर डाटा सुरक्षित रहेगा। इसकी मदद से मतगणना के लिए पूरी मशीन ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल मेमोरी का ही प्रयोग किया जाएगा। इससे मशीन का उपयोग अन्य चुनाव में हो सकेगा।

कई पदों के लिए हो सकेंगे एक साथ चुनाव

पंचायतीचुनाव से एक ही मशीन से कई पदों के चुनाव हो सकेंगे। इसमें एक ही कंट्रोल यूनिट में अलग-अलग बैलेट मशीन लगाई जा सकेंगी। कंट्रोल यूनिट में लगी डीएमएम में सभी मशीनों का डाटा अलग-अलग फीड होगा।

मशीनमें ब्रेललिपी का प्रयोग

ईवीएममें अब ब्रेललिपी का भी प्रयोग किया गया। इससे दृष्टबाधित व्यक्ति भी छूकर मतदान कर सकेगा। मतदान के लिए उसे किसी के सहारे की आवश्यकता नहीं होगी।

नईमशीन से ही होंगे मतदान

^पंचायतीचुनाव के लिए नई ईवीएम मशीन का प्रयोग होगा। सभी अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। अनिलभट्ट, ईवीएमप्रभारी मंदसौर