पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑथराइजेशन स्लिप व्यवस्था से खत्म होगी नंबरों की पेंडेंसी

ऑथराइजेशन स्लिप व्यवस्था से खत्म होगी नंबरों की पेंडेंसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन विभाग में 3 माह से हाईसिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने का काम बंद है। इस दौरान वाहनों की संख्या से जुड़ी पेंडेंसी 3300 से अधिक हो चुकी है। जिसे पूरा करने के लिए विभाग में आॅथराइजेशन स्लिप (लंबित संख्या को निपटाने की व्यवस्था) से काम लिया जाएगा। हालांकि कोर्ट के आदेश पर लिंक उत्सव प्रालि के जल्द ही काम निपटाने के आसार हैं।

लिंक उत्सव प्रालि से परिवहन विभाग ने जून के दौरान अनुबंध खत्म कर दिया था। तब से जुलाई, अगस्त सितंबर में अब तक टू-व्हीलर, थ्री फोर-व्हीलर कैटेगरी के करीब 3300 वाहनों पर सामान्य (पुरानी प्रचलित) नंबर प्लेट पर लिखे नंबर प्रचलन में हैं। कोर्ट के आदेश के बाद लिंक उत्सव प्रालि के जल्द काम शुरू करने के आसार हैं। इसके मद्देनजर कार्यालय में अब ऑथराइजेशन स्लिप से काम होगा। लंबित अवधि के वाहनों के मान से ऑथराइजेशन स्लिप पर काम हो रहा है। वाहन रजिस्ट्रेशन आधार पर नंबर प्लेट की फीस आथराइजेशन स्लिप दिखाकर जमा हो सकेगी। यह काम स्मार्ट चीप लिमिटेड के काउंटर पर हो सकेगा। विभाग ने लिंक उत्सव के काम संभालने के मद्देनजर व्यवस्था पर काम प्रारंभ कर दिया है। संभावना है 2 सप्ताह बाद स्लिप मिलने लगेगी। इसमें प्राथमिकता क्रम पुरानी तारीख के आधार पर मिलेगा ताकि, जो आवेदन पहले आएंगे उन्हें समय रहते काम पूरा कर दिया जाए। ताजा रजिस्टर्ड वाहनों की एंंट्री अलग से की जाएगी।

‘लिखित आदेश आते ही दे देंगे जिम्मेदारी’

^परिवहनविभाग से लिखित आदेश आने के साथ ही संबंधितों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। काम बंद की अवधि से लेकर ताजा स्थिति तक लंबित संख्या को ऑथराइजेशन स्लिप से पूरा करेंगे। बकायदा काउंटर पर फीस जमा कराने के इंतजाम भी रहेंगे। इसे जल्द शुरू कर देंगे। एकेअवस्थी, अारटीआेमंदसौर