पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी को हेय मानकर अंग्रेजी को महत्व देना गलत

हिंदी को हेय मानकर अंग्रेजी को महत्व देना गलत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर. हिंदीउदार भाषा है, जो विश्व की सभी भाषाआें को अपने में समा लेती है। जीवन में सफलता का परचम भले ही अंग्रेजी से लहराए लेकिन नींव हिंदी ही होगी। हिंदी को हेय मानकर अंग्रेजी को महत्व देना गलत है। हिंदी को मां का सम्मान देना होगा। यह बात हिंदी साहित्य सम्मेलन संभाग प्रभारी ब्रजेश जोशी ने कही। वे लायनेस क्लब के हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में महिला मंडल स्कूल में हुए अंतरविद्यालयीन वाद-विवाद स्पर्धा में बोल रहे थे। लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन डॉ. देवेंद्र पुराणिक ने कहा संविधान में संशोधन के बाद ही हिंदी को उपयुक्त दर्जा मिल पाएगा। हिंदी के लिए हमें आज भी जूझना पड़ रहा है। डॉ. ज्योति शुक्ला ने कहा हिंदी का अन्य कोई भाषा मुकाबला नहीं कर सकती। 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने ‘वर्तमान दौर में हिंदी भाषा की उपयोगिता’ विषय पर वाद-विवाद स्पर्धा में हिस्सा लिया। निर्णायकों में रश्मि जेतावत, नीता छापरवाल मौजूद थे। स्वागत अध्यक्ष अंजना जैन, सचिव चंदा कोठारी, अलका सिपानी, चंद्रकांता पुराणिक, आशा श्रीमाल, उषा चौधरी, सुशीला नाहटा ने किया। संचालन रेखा रातड़िया ने किया। प्राचार्य मनोरमा शर्मा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

ये रहे स्पर्धा के परिणाम

विपक्षमें प्रथम स्थान पर सेंट थॉमस स्कूल के निखिल रायजादा, द्वितीय सुभाष इंग्लिश स्कूल की भानुप्रिया रायचंदानी, तृतीय स्थान पर दशपुर विद्या मंदिर की क्षमा कुमावत सेंट थॉमस की ऐश्वर्या सेठिया रहीं। पक्ष में प्रथम स्थान पर डीवीएम स्कूल की प्राची शर्मा, द्वितीय सेंट थॉमस की तृप्ति पुनवानी तृतीय स्थान पर निशा धवल रहीं। इन्हें प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार दिए। महिला मंडल स्कूल में सुंदर लेखन स्पर्धा हुई। इसमें प्रथम हर्षित राव, द्वितीय देवीलाल तृतीय चंद्रपालसिंह रहे।

सेंट थॉमस स्कूल में मनाया फ्रूट-डे, नाट्य प्रस्तुति दी

मंदसौर.सेंट थॉसम सीनियर स्कूल में शनिवार को कक्षा चौथी, पांचवी के विद्यार्थियों के लिए फ्रूट-डे का आयोजन हुआ। प्राचार्य सिस्टर जोंसी ने बच्चों को फलाहार का महत्व बताया। शिक्षिका सुनीता अग्रवाल, रोचना कपूर मोनिका कोठारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने फलों के गुणों पर आधारित कविता, नाटिका प्रस्तुत की। छात्रा सारा लाइटवाला, सोनिया सेवलदासानी ने विभिन्न फल के गुणों के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राआें ने शिक्षकों को फल भें