पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खानपुरा से जुड़ेगा पशुपतिनाथ मंदिर ब्रिज

खानपुरा से जुड़ेगा पशुपतिनाथ मंदिर ब्रिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सेतु विकास निगम सर्वे रिपोर्ट के बाद तैयार करेगा डिजाइन

सिटीरिपोर्टर. मंदसौर

खानपुरा ब्रिज से पशुपतिनाथ मंदिर के नए ब्रिज को जोड़ने के लिए सेतु विकास निगम की टीम शनिवार को मंदसौर आई। टीम ने मौके पर सर्वे किया। इसी आधार पर ब्रिज की लागत और डिजायन तैयार की जाएगी।

नए ब्रिज की संभावनाओं को लेकर चल रही कवायद शनिवार को आगे बढ़ी। निगम के एसडीओ आरके गुप्ता दोपहर 12.30 बजे सर्वे टीम के साथ पशुपतिनाथ पुल के समीप पहुंचे। उनके साथ तकनीशियन भी थे। निगम के अधिकारियों ने ब्रिज की संभावनाओं को लेकर निरीक्षण किया। लेंड रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुछ पाइंट तय किए। अब इनकी जांच होगी। पाइंट की रिपोर्ट तैयार करने के साथ पिलर के लिए नींव की गहराई से मिट्टी, मुरम, पत्थर निकाले जाएंगे। यह काम 20 से 25 दिन में पूरा होगा। इसके बाद सेंपल की टेस्टिंग इंदौर इंजीनियरिंग कॉलेज में कराई जाएगी। जमीन की मजबूती का परीक्षण करने के बाद ब्रिज का लेआउट, डिजाइन, लागत और अन्य योजना तैयार होगी। सहायक यंत्री एमएल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पशुपतिनाथ मंदिर ब्रिज से खानपुरा ब्रिज के बीच की स्थित देखते इंजीनियर।

यह होगा लाभ

{वर्तमान में धानमंडी से खानपुरा पुल को जोड़ दिया गया है।

{ लक्कडपीठा पुल के निर्माण के बाद धानमंडी से आने वाले लोग नए पुल से सीधे पशुपतिनाथ मंदिर पहुंच सकेंगे।

{ पशुपतिनाथ मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को नया मार्ग सुलभ होगा।

{ खानपुरा की तंग गलियों से प्रतापगढ़, बांसवाडा जाने वाली बसों को सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।