पीआईसी सदस्यों ने संभाला पदभार
मंदसौर | नपा परिषद के दो और पीआईसी सदस्यों ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। राजस्व व वित्त समिति प्रभारी सुनीता बाहेती व योजना, यातायात समिति प्रभारी लिखिता गौड़ सुबह 11 बजे नपा कार्यालय पहुंचीं। नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनील जैन सहित अन्य मौजूद थे। नपा के 7 पीआईसी सदस्यों में से 6 ने दायित्व संभाल लिया है। एक अन्य सदस्य व शहरी गरीबी उपशमन विभाग प्रभारी श्रवण रजवानिया 12 फरवरी को पदभार संभालेंगे।