लाडी लोहाणा पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
मंदसौर | अभा लाडी लोहाणा सिंधी पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी का मंदसौर आगमन पर स्थानीय पंचायत के स्वागत किया। सिंधी पंचायत मंदसौर संरक्षक हरीश चंदवानी, लक्ष्मणदास रायमलानी ने अगवानी की। पंचायत के खेमचंद, ठाकुरदास आसवानी, माेहनलाल साधवानी, कन्हैयालाल लालवानी, माेहनलाल बोदवानी, आत्माराम कोतक, वासुदेव चंदवानी, मनोहर आडवानी सहित अन्य मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनानी ने समाज की बैठक ली। नवयुवक मंडल गठन किया।