आज किन्नर समाज का चल समारोह निकलेगा
अभा मंगलामुखी किन्नर समाज का चल समारोह 11 फरवरी सुबह 10 बजे से बक्षी धर्मशाला से शुरू होगा। सम्राट रोड, कालका माता मंदिर के सामने होता हुआ चल समारोह हजारी रोड, भारत माता चौराहा, गोशाला मार्केट, नयापुरा रोड, वरुण देव मंदिर, बड़ा चौक, धानमंडी होकर शुक्ला चौक से पुन: घंटाघर होकर बक्षी धर्मशाला पहुंचेगा। देश के विभिन्न राज्यों से आए किन्नर समाजजन इसमें शामिल होंगे।
गुरु अनीता दीदी के नेतृत्व में नगर में बरसों बाद बड़ा जुलूस निकलेगा। आजाद चौक गणेश उत्सव समिति की ओर से स्वागत किया जाएगा। बुधवार को कैलाश मार्ग व्यापारी संघ द्वारा किन्नर सम्मेलन में देश के प्रमुख स्थानों से आए किन्नर समुदाय के मठ प्रमुखों का सम्मान किया। समिति संरक्षक श्याम सेठिया, अध्यक्ष ओम सेठिया ने बताया गुरु अनिता दीदी, संचालनकर्ता हसीना बुआ समेत सदस्यों का सम्मान हुआ। समिति के जाकिर नागौरी, प्रहलाद शर्मा, कालू मिस्त्री समेत सदस्य मौजूद रहे।