नपा अध्यक्ष ने वार्ड 4 की व्यवस्था देखी
मंदसौर | वार्ड 4 में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने किया। नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन, पार्षद अनिता भांबी, सुभाष गढ़वाल साथ थे। संजीत नाका, स्नेह नगर में नियमित कचरा सफाई करने के निर्देश दिए। घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए एक वाहन का इंतजाम भी किया।