आज से मंदसौर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनी
मंदसौर | मंदसौर यूनिवर्सिटी में 11 व 12 फरवरी को इसरो द्वारा विद्यार्थियों के लिए विक्रम साराभाई स्पेश प्रदर्शनी का आयोजन होगा। समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्किंग मॉडल के माध्यम से सौरमंडल, रॉकेट साइंस, चंद्रयान, मंगलयान की जानकारी दी जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) अहमदाबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक, इंजीनियर प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों से बातचीत करने के साथ अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिक से संबंधित प्रश्नों का समाधान करेंगे। जिसमें मंदसौर-नीमच जिले के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए नि: शुल्क है।