आज अन्नक्षेत्र न्यास की भोजनशाला का लोकार्पण
अन्नक्षेत्र न्यास कमेटी के नए भोजनालय भवन का लोकार्पण जनकूपुरा में रविवार शाम 4.30 बजे होगा। न्यास के ट्रस्टी नरेंद्र अग्रवाल ने बताया भोजनालय का निर्माण 35 लाख से किया है। अन्न क्षेत्र में दीन अनाथ असहाय व्यक्तियों को रोज भोजन कराया जाएगा। सांसद सुधीर गुप्ता मुख्य अतिथि, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार होंगे। अन्नक्षेत्र में आधुनिक किचन, बैठक व्यवस्था की है। न्यास द्वारा मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष शांतिलाल बडज़ात्या, उपाध्यक्ष सुनील बंसल, सचिव जवाहरलाल जैन, सहसचिव छगनलाल पारिख सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
नवनिर्मित भोजनशाला भवन।