पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रताप बस स्टैंड पर काॅम्प्लेक्स बनेगा

प्रताप बस स्टैंड पर काॅम्प्लेक्स बनेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणा प्रताप बस स्टैंड के सीसी निर्माण कार्य और अन्य योजनाओं का शनिवार को विधायक यशपालसिंह सिसौदिया व नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने निरीक्षण किया। गुणवत्ता से काम करने के निर्देश देने के साथ कहा नपा का राजस्व बढ़ाने के लिए नए कॉॅम्प्लेक्स, दुकान बनाने के प्रस्ताव तैयार किए जाए।

विधायक व नपाध्यक्ष ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर इंजीनियर आरसी तोमर से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सिंहस्थ योजना में हो रहे 85 लाख के कार्यों को देखने के बाद कहा सीसी निर्माण, प्याऊ निर्माण जैसे जरूरी काम मार्च तक होने चाहिए। सिंहस्थ के लिए मंदसौर होकर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह परेशानी नहीं आना चाहिए। यात्री प्रतीक्षालय निर्माण समय सीमा में करने को कहा। नपा इंजीनियरों को कहा कि यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स योजना, नई दुकानों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए। इससे नपा का राजस्व बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष सुनील जैन, पीआईसी सदस्य मुकेश खमेसरा, विनोद डगवार, श्रवण रजवानिया, पार्षद निरांत बग्गा, राम कोटवानी, रेखा सोनी विद्या दशोरा, राधिका शास्त्री मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...