निर्धन छात्राओं की फीस जमा कराई
गर्ल्स कॉलेज में लायनेस क्लब ने शनिवार को कैंप लगाया। छात्राओं को भारतीय संस्कृति के बारे में बताया। साथ ही महिला कानून संबंधी जानकारी । छेड़छाड़, अभद्रता और दहेज उत्पीड़न व अन्य कानून बताए। पुलिस विभाग ने मदद के लिए डॉयल 100, थानों में महिला सेल की कार्यप्रणाली बताई। 2 निर्धन छात्राओं की फीस जमा कराई। अध्यक्ष मनीषा मंडवारिया, सचिव मंगला बाहेती, आशा श्रीमाल, चित्रा मंडलोई, चंद्रकांता पौराणिक, पुष्पा चेलावत मौजूद रहीं।