संग उठी दंपती की अर्थियां एक चिता पर अंतिम संस्कार
भास्कर संवाददाता | मंदसौर/ टकरावद
पोते से मिलने जा रहे दादा-दादी की शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक दंपती का रिश्तेदार था। मौत की सूचना से गांव का माहौल गमगीन हो गया। एक साथ उठी अर्थियां देख सबकी आंखें नम हो गई। मुक्तिधाम पर एक ही चिता में अंतिम संस्कार हुआ।
शनिवार सुबह पिपलिया बिसनिया निवासी शांतिलाल पिता भंवरलाल पाटीदार (55) प|ी कुसुम बाई व रिश्तेदार गौरव पिता जगदीश (15) के साथ बाइक (एमपी 14 एमजे 3422) से लदुना स्थित नवोदय विद्यालय पोते प्रफुल्ल से मिलने जा रहे थे। वह 7वीं में पढ़ता है। सुबह 11.30 बजे मोरखेड़ा फंटे के पास पीछे से आ रही बस (एमपी 44 पी 5193) ने टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी दंपती ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। किशोर गौरव घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया।
मौके पर जमा लोग, बस जब्त कर ड्राइवर को थाने भेजा
घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओपी एचएस परमार ने बताया घटना के तत्काल बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया महिला व पुरुष की मौके पर मौत के कारण शव सीतामऊ अस्पताल पहुंचाए। मौके के काफी लोग जमा हो गए। ऐसे में बस व चालक शिवलाल पिता भेरूलाल को थाने भिजवाकर लोगों को शांत किया।
पूर्व सरपंच थीं कुसुम बाई
घटना के शिकार दंपती शांतिलाल कांग्रेस नेता थे एवं प|ी कुसुम बाई 2000 में बिसनिया की सरपंच रह चुकी है। शांतिलाल की बहू की 6 माह पहले निंबाहेड़ा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
जिला अस्पताल में गौरव ।
शांतिलाल व कुसुम बाई।