9वीं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
मंदसौर | उत्कृष्ट विद्यालय में 9वीं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्राचार्य पृथ्वीराज परमार ने बताया प्रदेश की मूल निवासी कक्षा 8वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की पात्रताएं रखते हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 29 फरवरी व्यापमं द्वारा तय की है।