पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाम तक चला कबड्डी... कबड्डी चार टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

शाम तक चला कबड्डी... कबड्डी चार टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान में शनिवार दोपहर खेल व युवा कल्याण द्वारा प्रायोजित विधायक कप 2016 का शुभारंभ हुआ। कबड्डी में 8 टीमों की भिड़ंत हुई। शाम तक मुकाबले चले। 4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सरस्वती टीम, संजीत का यादव क्लब, देव क्लब और मंदसौर स्पोर्ट्स टीम है। खेल कोच मुकेश भटेवरा, अब्दुल रज्जाक, दिनेश यादव रेफरी रहे। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। इससे पहले कप का शुभारंभ विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है। अंचल की प्रतिभाओं को अच्छा मंच मिला है। अगले दिनों में ऑल इंडिया महिला सीनियर वर्ग के मुकाबले के प्रयास करेंगे।

खेल चेतना मेला की चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।

मैच में कबड्डी टीमों के बीच चली कशमकश।

नवोदय विद्यालय टीम ने जीती चैंपियनशिप, खेल चेतना मेले का समापन, 472 खिलाड़ियों को मैडल, प्रमाण-पत्र दिए
सीतामऊ | सीतामऊ नगर में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन व क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित खेल चेतना मेले में सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन लदूना के जवाहर नवोदय विद्यालय का रहा। उन्हें सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की ट्राॅफी मिली। सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट आदर्श उमावि, सर्वश्रेष्ठ बैंड विवेकानंद उमावि का रहा। 63 स्कूल से सैकड़ों विद्यार्थियों ने सहभागिता की। खो-खो, कबड्‌डी,रस्साकशी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, वालीबॉल व दौड़ खेल हुए। समापन समारोह में पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, मंडी अध्यक्ष शिवराजसिंह बापच्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पाथर, जनपद उपाध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठौर , जिपं कृषि सभापति जितेंद्रसिंह कोटड़ा माता, जनपद सभापति महेश पाटीदार व सरपंच संघ अध्यक्ष नटवरसिंह मौजूद रहे। विभिन्न खेल वर्गों में विजेता, उपविजेता ट्रॉफी, चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। बालक-बालिका वर्ग के जूनियर, सीनियर में 472 सफल खिलाड़ियों को मैडल, प्रमाण-पत्र दिए गए। स्वागत अध्यक्ष फूलचंद पाटीदार, उपाध्यक्ष डॉ. राजमल सेठिया, मुकेश काला, लक्ष्मीनारायण राठौर, राजेश गिरोठिया ने किया। खेल कोच मौजूद रहे। संचालन संजय चौहान ने किया। हीरालाल परमार ने आभार माना।

खबरें और भी हैं...