वैश्य महासम्मेलन की बैठक में आगामी रूपरेखा बनी
मंदसौर | वैश्य महासम्मेलन की जिला व युवा इकाई की बैठक पुरानी मंडी स्थित बालाजी मंदिर पर हुई। 2016 के वैश्य महासम्मेलन, रक्तदान शिविर, सदस्यता शुल्क सहित अन्य बिंदुओं पर विचार के बाद कार्ययोजना बनी। अंतिम सप्ताह में समाज की बैठक कर कार्यक्रमों की समीक्षा का निर्णय लिया। मुख्य इकाई जिलाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, युवा इकाई जिलाध्यक्ष जगदीश काला, नंदकिशोर अग्रवाल, राजेश कासट, हेमंत अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, रमेश काबरा, मनीष पारीख, सुरेश सोमानी, अजय सोमानी, मुकेश लड्डा ने संबोधित किया।