पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमला कर धावक से छीने नकदी और चेन

हमला कर धावक से छीने नकदी और चेन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के समीप संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर रह रहे एक धावक पर वहीं पर कार्यरत एक व्यक्ति ने हमला कर सोने की चेन व 20 हजार रुपए छीन लिए और फरार हो गया। घायल धावक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किशनगंज अजमेर निवासी बादल सिंह (46) पुत्र दलपतसिंह इन दिनों यहां लालजी का खेड़ा-बराड़ा के पास संचालित विजय नवोदय नशा मुक्ति केंद्र में निवासरत है। उसका 15 फरवरी को विजयस्तंभ से शहीद स्मारक तक उल्टी दौड़ करने का कार्यक्रम है। इसकी रिहर्सल के बाद वह नशा मुक्ति केंद्र के एक कमरे में आकर सो गया। इसी केंद्र में कार्यरत कयामपुर सीतामऊ मंदसौर निवासी मुकेश मंडलोई ने बेसबॉल से हमला कर धावक को घायल कर दिया। बादल सिंह ने बताया कि मुकेश उसके गले में पहनी सोने की चेन व 20 हजार रुपए लूट ले गया। जाते समय बाहर खड़ी केंद्र की बाइक भी उठा ले गया।

खबरें और भी हैं...