पंचायतों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन
पंचायतों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन
मंदसौर | ग्रामपंचायतों एवं आंगनवाड़ी में बायोमेट्रिक मशीन लगाने की योजना बनाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजीवसिंह ने कहा इसके लिए जिला पंचायत योजना बनाए। इससे ग्राम पंचायतों एवं आंगनवाड़ी में स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकेगी। सीईओ जिला पंचायत मालसिंह ने बताया जिले की कुछ पंचायतों में परीक्षण किया जा चुका है। अब योजनाबद्ध तरीके से विस्तृत योजना तैयार होगी। अपर कलेक्टर जेसी बौरासी सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।
भाजपाकी जिला बैठक आज
मंदसौर | भाजपाजिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार दोपहर 12.30 बजे पद्मावती रिसोर्ट पर होगी। जिला कार्यालय मंत्री मन्नालाल दुबे ने बताया संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। विभागीय संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया, सांसद सुधीर गुप्ता सहित भाजपा विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल, प्रकोष्ठ मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे।
अंतरराष्ट्रीयवृद्धजन दिवस मनेगा, सम्मान होगा
मंदसौर | 1अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनेगा। कलेक्टर संजीवसिंह ने रेडक्रॉस समिति सचिव, सीएमएचओ, सीईओ जनपद, सीएमओ नपा को निर्देशित किया कि इस दौरान वृद्धों का समारोह में सम्मान किया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएं। वृद्धों के सम्मान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।